नगर कोषालय को जिला कोषालय में किया मर्ज, कर्मचारियों को वेतन इसी हफ्ते

वित्तीय वर्ष के शुरुआत में वैसे ही कर्मचारियों को वेतन देर से मिलता है लेकिन इस बार सरकार ने कोषालयों को मर्ज करने का काम भी किया है जिससे वेतन और देर से मिलना तय माना जा रहा था। कुछ संस्थान प्रमुखों ने तो अपने कर्मचारियों को वेतन देर से मिलने की बात लिखित में भी भेज दी थी। हालांकि यह बात सामने आ रही है कि इस हफ्ते ही सभी शासकीय कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।
राज्य सरकार ने इंदौर, जबलपुर व ग्वालियर के नगर कोषालयों को जिला कोषालयों में मर्ज करने के आदेश दिए हैं। आनलाइन काम होने से ज्यादा स्टाफ की अब आवश्यकता नहीं है इसलिए सरकार ने यह व्यवस्था जमाई है। इंदौर में नगर कोषालय अग्रसेन चौराहे पर स्थित भवन में लगता था लेकिन अब सामान शिफ्ट कर कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय में व्यवस्था जमाई जा रही है। जिला कोषालय में कुछ समय पहले तक 56 कर्मचारियों का स्टाफ था जो अब 33 कर्मचारियों का रह गया है। नगर कोषालय मर्ज होने के बाद भी संख्या तकरीबन 35 कर्मचारियों की ही रहेगी। अतिरिक्त कर्मचारियों को इंदौर में ही आवश्यकता अनुसार कार्य दिया जाएगा हालांकि यह कोषालय से संबंधित ही रहेगा। अग्रसेन चौराहे स्थित कार्यालय के रिक्त होने से यहां संयुक्त संचालक कार्यालय शिफ्ट किए जाने पर विचार किया जा रहा है। संयुक्त संचालक कार्यालय फिलहाल महाराजा काम्प्लेक्स में स्थित है। इसके अलावा नगर कोषालय के कार्यालय में एक आॅडिट विंग भी प्रारंभ की जा सकती है। भोपाल में व्यवस्था पूर्व की तरह ही रहेगी क्योंकि यहां कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है जिससे कोषालय को स्टाफ की जरूरत भी रहती है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page