16 साल की लड़की ने बायफ्रेंड के साथ डाला अश्लील वीडियो, दोनों पहुंचे जेल

विहान हिंदुस्तान न्यूज

एक 16 साल की लड़की ने अपने बायफ्रेंड के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही देर में यह वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि जिस शहर में यह लड़की रहती थी वहां की पुलिस तक भी पहुंच गया। युवती व उसके बायफ्रेंड को पुलिस ने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। सुनवाई के दौरान युवती को एक साल और उसके बायफ्रेंड को तीन साल की सजा सुनाई गई।

यह मामला है मिस्र का। यहां नैन्सी अल सईद नाम की लड़की सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अक्सर अपने वीडियो डाला करती है। उसका नया वीडियो जब अपलोड हुआ तो देखा गया यह काफी अश्लील है। इसमें वह अपने बायफ्रेंड मोज एम के साथ थी। नैन्सी ने मौका हजाजी नाम से वीडियो अपलोड किया था जिसे मिस्र के अधिकारियों द्वारा अनैतिक माना गया। नैन्सी व उसके बायफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया। बायफ्रेंड पर आरोप लगा कि पैसे कमाने के उद्देश्य से उसने जबरन शूट करवाया और वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके लिए नैन्सी को एक साल की सजा हुई जबकि उसके बायफ्रेंड को तीन साल की जेल और एक लाख इजि​प्शियन मनी का हर्जाना लगाया गया है। नैन्सी का कहना है उसने यह वीडियो फेमस होने के साथ-साथ पैसा कमाने के उद्देश्य से बनाया था। उसका कहना है उसकी कुछ फ्रेंड्स इस तरह के वीडियो बनाकर काफी पैसा बना चुकी है। नैन्सी के जीवन को देखे तो उसे माता-पिता का सुख ज्यादा नहीं मिला। 10 साल पहले उसके माता-पिता अलग हो गए थे। कुछ समय तक वह अपने पिता के साथ रही और बाद में मां के पास आ गई। एक साल से वह मां से भी अलग रह रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page