बगलान प्रांत में तालिबान के 300 लड़ाको को किया ढेर, पंजशीर की सेना से मुकाबला जारी


विहान हिंदुस्तान न्यूज
तालिबान को उस समय बड़ा झटका लगा जब बगलान प्रांत में तालिबान विरोधियों ने जंग करते हुए 300 तालिबानी लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया। कुछ लड़ाके विरोधियों की कैद में भी आ गए हैं। उधर, पंजशीर में भी तालिबान को कड़ी टक्कर मिलने की बात सामने आई है। पंजशीर के शेर अहमद मसूद ने तालिबान को चेताया है कि वे जंग व बातचीत दोनों के लिए तैयार हैं, तय तालिबान को करना है। मसूद ने कहा वे पंजशीर तो तालिबान को नहीं देंगे।
मिली जानकारी के अनुसार बगलान प्रांत में तालिबानियों पर यह बड़ा हमला है। सरकार बनाने की तैयारी करने वाले तालिबान को इससे काफी नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने भी इस हमले की ओर इशारा किया है। एक ट्वीट के जरिए तालिबान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है जब से तालिबानियों पर बड़ा हमला किया गया है उसके लिए एक पीस में जिंदा वापस जाना भी चुनौती थी। अब तालिबान ने पंजशीर में अपने लड़ाकों की संख्या बढ़ा दी है। उधर, तालिबान के खिलाफ संघर्ष करते हुए विरोधी सेना ने पुल-ए-हिसार, देह सलाम और बानू जिलों पर शुक्रवार को अपना कब्जा कर लिया था लेकिन तालिबान ने शनिवार को फिर से बानू पर कब्जा जमा लिया। बचे हुए दोनों जिलों को लेकर फिलहाल बंदूके गरज रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page