36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन, सेल्फी के लिए पहुंच गए हजारों बिन बुलाएं मेहमान
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2022/05/bonay.png)
विहान हिंदुस्तान न्यूज
जब किसी के बच्चे कम हाईट के रह जाते हैं तो उन माता-पिता पर क्या गुजरती है उसे महसूस करना कठिन है। उन्हें सबसे ज्यादा भय इस बात का रहता है कि इनका परिवार आगे बढ़ेगा या नहीं, मसलन इनकी शादी भी होगी क्या? ..लेकिन बिहार के भागलपुर में कम कद के एक दूल्हा-दुल्हन की शादी में तो बिन बुलाएं मेहमानों का ऐसा ताता लग गया कि दूल्हा-दुल्हन के चेहरे की मुस्कान ही कहीं गुम हो गई। असल में हर व्यक्ति इनके साथ सेल्फी खिंचवाना चाहता था।
नवगछिया के अभियान बाजार निवासी किशोरी मंडल की बेटी ममता कुमारी (उम्र 24) का विवाह मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के बेटे मुन्ना भारती (26) से तय हुआ। सोमवार को दोनों की शादी हुई। दूल्हे की 36 इंच (3 फीट) तो दुल्हन की 34 इंच (2.8 फीट) लंबाई है। इनकी शादी होने के बाद जब ये स्टेज पर पहुंचे तो उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की लाइन लग गई। इसमें से आमंत्रित अतिथियों की संख्या तो काफी कम थी बाकि बिन बुलाए मेहमान ही थे जो दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी खिंचवाना चाहते थे। कुछ लोग तो खुद का कैमरामेन भी साथ लाए थे। ये लोग दूल्हा-दुल्हन से मुस्कुराने का बोलते और फोटो खिंचते। कई लोगों को तो एक फोटो में मजा भी नहीं आया। एक समय तो ऐसा आया जब दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों को सेल्फी वाले मेहमानों को हाथ जोड़कर मना करना पड़ा। हालांकि इस शादी से दुल्हन व दूल्हे दोनों के परिजन काफी खुश दिखे। इनका कहना था हमारे बच्चे सेलिब्रिटी हो गए जिनके साथ लोग फोटो खिंचवाना चाह रहे थे।