पंजाब में आप, गोवा में ‘हाथ’ और उ.प्र., उत्तराखंड-मणिपुर में ‘कमल’ का विकास


विहान हिंदुस्तान न्यूज
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में जो रिजल्ट सामने आ रहे हैं उसमें पंजाब में आप पार्टी की शानदार शिरकत होती दिख रही है। इसी तरह गोवा में भाजपा के सत्ता से बाहर जाने और कांग्रेस की वापसी सामने आ रही है। एक महत्वपूर्ण बात यह देखी जा रही है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की वापसी हो रही है जो ऐतिहासिक होगा। यहां हर चुनाव में सरकार बदलती है लेकिन इस बार रिपीट होती दिख रही है। मणिपुर में भाजपा की एकतरफा जीत देखी जा रही है।

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा ध्यान उत्तर प्रदेश पर पूरे देश का है क्योंकि यहां भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और उधर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव भी भीड़ जुटाने में सफल हो रहे थे। यदि एग्जिट पोल में देखें तो उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से भाजपा यहां 288-326 सीटे जीतने में कामयाब होती दिख रही है यानि उसे सरकार बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। समाजवादी पार्टी को 71-101 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस (1-3) और बसपा (3-9) का प्रदर्शन दोयम दर्जे का दिख रहा है। अन्य भी यहां 2-3 सीटे ही लाता दिख रहा है।
पंजाब में मान पर भरोसा
पंजाब में कांग्रेस और भाजपा के साथ अकाली दल-बसपा को भी बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिलती दिख रही है। यहां भगवंत मान के चेहरे को लेकर उतरी आप पार्टी की एकतरफा जीत देखी जा रही है। आप को यहां 76-90 सीट मिल सकती है। सत्ताधारी कांग्रेस को 19-31 सीटों के बीच ही संतोष करना पड़ सकता है। भाजपा के लिए यहां काफी बदतर स्थिति रहेगी जो उसके नेता मान भी रहे हैं। यहां भाजपा 1-4 सीटों के आसपास सिमटती दिख रही है। अकाली दल-बसपा गठबंधन 7-11 सीटों के बीच सिमटती दिख रही है।
पंजाब – कुल सीटें -117
आप – 76-90
कांग्रेस – 19-31
भाजपा – 1-4
एसएडी – 7-11
अन्य – 2
गोवा में फिर टक्कर..लेकिन कांग्रेस आगे!
गोवा में सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाती आई कांग्रेस के बीच वैसे तो कांटे की टक्कर है लेकिन यहां कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि आपको यह बता दें पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन दिग्विजयसिंह के ‘विजन कमल’ के कारण भाजपा ने सरकार बना ली थी। हालांकि इस बार कांग्रेस पूरा ध्यान रखेगी और उसने दिग्विजयसिंह को भी यहां से दूर ही रखा है। गोवा में 21 सीट प्राप्त करने वाले को बहुमत मिल जाएगा यानि बहुमत के लिए जोड़-तोड़ भी चलने लगी है। यहां कांग्रेस को 15-20 के बीच सीट आने की बात एग्जिट पोल में दिखाई दे रही है तो भाजपा को 14-18 सीटे मिलती दिख रही है। एमजीपी को 2-5 और अन्य को 4 सीटे मिलती दिख रही है। अन्य में आप पार्टी भी खाता खोलती दिख रही है।
गोवा – कुल सीटें 40
कांग्रेस – 15-20
भाजपा – 14-18
एमजीपी – 2-5
अन्य – 4
मणिपुर में भाजपा का वोट शेयर ही अन्य से काफी ज्यादा
मणिपुर में कांग्रेस का परफार्मेंस काफी खराब रहा और यहां एकतरफा भाजपा आती दिख रही है। भाजपा ने यहां 41 प्रतिशत वोट शेयर के आधार पर 33-43 सीटें जीतने की उम्मीद जता दी है। कांग्रेस 18 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 4-8 सीटों पर ही आती दिख रही है।
मणिपुर – कुल सीटें – 60
भाजपा – 33-43
कांग्रेस – 4-8
एनपीपी – 4-8
अन्य – 6-15

उत्तराखंड में भाजपा की रणनीति हो सकती है कामयाब..
उत्तराखंड में बार-बार मुख्यमंत्री बदलने की रणनीति भाजपा की सफल होती दिख रही है। यहां भाजपा की सीटे कम होती दिख रही है लेकिन सत्ता में वह फिर आती दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल तो दिखा रहा है यहां भाजपा 44 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 36-46 सीटें आती दिख रही है। कांग्रेस यहां 40 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 20-30 सीटे प्राप्त कर सकती है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा भाजपा की गलतियों को भुना नहीं पाना यहां सबसे बड़ी गलती दिखाई दे रही है।
उत्तराखंड – कुल सीटें – 70
भाजपा – 36-46
कांग्रेस – 20-30
बीएसपी – 2-4
अन्य – 2-5

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page