दो ब्रह्माकुमारी बहनों ने खुदकुशी करने से पहले योगीजी से की गुहार, लिखा- आरोपियों को आसाराम की तरह जिंदगीभर जेल में रखना

विहान हिंदुस्तान न्यूज

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में दो ब्रह्माकुमारी बहनों ने खुदकुशी कर ली। ये बहने 8 साल पहले दीक्षा ले चुकी थी। उनके पिता ने भी आश्रम पर खूब पैसा लगाया था। 7 लाख रुपये तो प्लॉट खरीदने के लिए थे जबकि 18 लाख रु. अलग से दिए थे। इन बहनों ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई कि उनकी मौत के जिम्मेदारों को आसाराम बापू की तरह जिंदगीभर जेल में रखा जाए।

इन आरोपियों के खिलाफ दोनों बहनों ने धोखाधड़ी के साथ अनैतिक गतिविधियों में जुड़े रहने के भी आरोप लगाए हैं। मृतक बहने शिखा (32) और एकता (38) है। इन बहनों ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार नीरज सिंघल, धौलपुर के ताराचंद, नीरज के पिता और ग्वालियर के आश्रम में रहने वाली एक महिला को ठहराया है। इन बहनों ने नीरज और ग्वालियर की इस महिला के संबंध होने की बात भी लिखी है। साथ ही यह भी लिखा कि केंद्र में रहने की बात पर नीरज ने उनसे एक साल पहले से बात करना बंद कर दी थी। दोनों बहने एक साल से रोती रही लेकिन उनकी तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि कई बहने आत्महत्या कर लेती है लेकिन ये लोग (आरोपी) मामले को छिपा लेते हैं। पत्र में यह भी कहा गया कि हम दोनों बहने अकेली पड़ गई थी। भाई सोनवीर व एन. सिंह से प्रार्थना है कि वे आरोपियों के खिलाफ केस लड़े और इन्हें सजा दिलाए चाहे जितना भी पैसा लगे। पैसा लगाकर यही समझना कि बहनों को राखी पर दे दिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है जबकि दो की गिरफ्तारी होना बाकी है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page