आम आदमी पार्टी इंदौर ने रीगल चौराहा पर महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

विहान हिंदुस्तान न्यूज

अगले साल म.प्र. में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी प्रदेश में मजबूत होना चाहती है। यही कारण है कि वह लोगों को जोड़ने के लिए नीत-नए अभियान चला रही है। गुरुवार को बढ़ती हुई महंगाई को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रीगल चौराहे पर प्रदर्शन किया। पार्टी का दावा है इस प्रदर्शन में कई आम लोग भी साथ थे।

आप पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष जोशी ने बताया महंगाई के कारण जनता का जीवन दूभर हो रहा है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार इतनी असंवेदनशील है कि वह इसे हल करने का प्रयास भी नही कर रही है, आम जनता की परेशानियों से उनका कोई सरोकार ही नही है। जिला सचिव मनोज यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स है, सरकार जनता को राहत देने के बजाय अलोकप्रिय योजनाओं पर फिजूलखर्ची कर रही है। प्रदेश सरकार इतना कर्ज लेकर भी जनता को महंगाई से राहत नही दिलवा पा रही है।पहले केंद्र में जब भाजपा की सरकार नहीं थी तब थोड़ी सी भी महंगाई बढ़ने पर केंद्रीय मंत्री और म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन करने लग जाते थे लेकिन अब भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जनता की परेशानी को नही समझ पा रहा है। सरकार की गलत, अदूरदर्शी आर्थिक नीतियों के कारण भारत की जनता को बढ़ती हुई महंगाई से जूझना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी  मांग करती है सरकार संवेदनशील होकर महंगाई कम करें जिससे आम जनता को कुछ राहत मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्लोगन की तख्तियां लगाकर प्रदर्शन किया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page