अक्षरा सिंह और अभिषेक का नया गाना ‘कितने झूठे’ का टीजर आउट

विहान हिंदुस्तान न्यूज

हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली बिग बॉस फेम और भोजपुरी फिल्मों की चर्चित खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह अब भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ अपने कई नई हिंदी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। आज अक्षरा सिंह और अभिषेक के बॉलीवुड गाना  ‘कितने झूठे’ का टीजर आउट हो चुका है।

अक्षरा सिंह अपने फिल्मों के साथ-साथ अपने कई गाने को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है और सोशल मीडिया पर छाई रहती है। आये दिन अक्षरा का खुबसुरत और दमदार गाना रिलीज़ होता है जिसपर उनके फैन्स रील्स बनाते है। अक्षरा सिंह जल्द ही अपने एक नए गाने के साथ दर्शको के बीच आने वाली है। इस गाने का नाम है ‘कितने झूठे’, यह गाना 8 दिसंबर को मेरी ट्यून से रिलीज़ होने जा रहा है। अक्षरा सिंह ने बताया की बॉलीवुड म्यूजिक कंपनी ”मेरी ट्यून” से रिलीज़ होने जा रहे इस गाने का निर्माण कुणाल वर्मा और ईशान कपूर किया गया है। वही गाने के कम्पोज़र और लिरिक्स मशहूर कम्पोज़र कुणाल वर्मा ने दिया है। कुणाल वर्मा कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। इस गाने में मेरे अभिषेक ने आवाज दी है। अभिषेक बहुत अच्छे गायक होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान हैं। उनके साथ काम क के मुझे बहुत अच्छा लगा। अक्षरा का कहना है कल ये गाना  ”मेरी ट्यून” से रिलीज़ होगा तो आप लोग अपना प्यार और आशीर्वाद मुझे दीजिये।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page