एलियंस ने निकाले तीन एग, महिला का दावा

विहान हिंदुस्तान न्यूज
एलियंस को लेकर कई तरह के दावे-प्रतिदावे अक्सर सामने आते रहे हैं। अब लंदन की एक महिला ने दावा किया है कि 2018 में एलियंस ने उसे अगवा कर लिया था और उसके तीन एग निकाल लिए थे और उसका कहना है कि इस एग की मदद से एलियंस हाइब्रिड बेबी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
शीरा लुमीरा रेजोइस ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। इसको जानकर अब लोग हैरान हो रहे हैं। खास बात यह है कि अपने दावे को लेकर शीरा ने कुछ सबूत भी पेश किए हैं। शीरा का दावा है कि एलियंस उसके घर आए थे और उसका अपहरण कर लिया था। अल्ट्रासाउंड कर इसे देखा भी जा सकता है। उसने कहा, उसने अपने एग निकालने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद भी एलियंस ने ऐसा किया। शीरा के वीडियो को लेकर लोगों ने उसे बहुत सारे सवाल किए हैं। शीरा ने बताया, उनके जीवन का यह सबसे यादगार लम्हा था। महिला ने बताया, एलियंस उसे अपने जहाज पर लेकर नहीं गए थे, बल्कि उसके घर पहुंचे थे। उसने कहा, वह उस समय अपने घर पर लेटी हुई थी, और हल्की सी नींद आ रही थी और उसी दौरान इस घटना का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद उसके अंदर काफी बदलाव आया है। उसने कहा, इस खतरनाक अनुभव के बाद उसने अपना पूरा नाम बदल लिया। कई लोगों का मानना है कि शीरा का दावा फर्जी है। एक यूजर का कहना है, सोने के दौरान आपको लकवा मारने की घटना थी। उसने कहा, यह तब होता है, जब आप पीठ के बल सो रहे होते हैं। दूसरी तरफ एक अन्य यूजर का कहना है, यह ब्रह्मांड अद्भुत है और इसके बारे में हमारे पास बहुत कम जानकारी है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page