ससुर से शादी करने के लिए अड़ गई बहू, थाने में हुआ विवाह

विहान हिंदुस्तान न्यूज

बिहार के गोपालगंज में एक विधवा अपने ससुर से शादी करने पर अड़ गई। ससुर भी तैयार था लेकिन परिवार व समाज के कुछ लोग इन्हें ऐसा करने से रोक रहे थे। करीब 6 महीने पहले ही महिला ने अपने पति को खो दिया था। उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने पहले तो समझाइश दी लेकिन जब ससुर व बहू नहीं माने तो उनकी थाने में ही शादी करा दी गई।

यह मामला है गोपलागंज जिले के दुबवलिया गांव का। यहां सीमा देवी अपने चार बच्चों के साथ रहती है जिनके पति की करीब छह महीने पहले ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद परिवार को संभालने की जिम्मेदारी सीमा देवी पर आ गई थी। इस दौरान सीमा देवी के चाचा ससुर तूफानी साह की एंट्री घर में हुई। वह सीमा की मदद करने लगा और इसका परिणाम यह रहा कि सीमा अपने चाचा ससुर को ही दिल दे बैठी। जब दोनों ने शादी की बात की तो परिवार के कुछ लोग विरोध में उतर आए। रविवार को जब विवाद बढ़ गया तो ससुर-बहू थाने पहुंच गए। थाने पर पुलिसकर्मियों ने पहले तो दोनों को समझाया लेकिन जब ये शादी पर अड़ ही गए तो उन्होंने थाना परिसर में ही मंदिर में दोनों की शादी करवा दी।

कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां 70 साल के ससुर कैलाश यादव ने अपनी 28 वर्षीय बहू पूजा से विवाह कर लिया था। कैलाश के बेटे की मौत होने के बाद यह विवाह हुआ। वैसे कैलाश के चार बेटे हैं जिसमें तीसरे नंबर का पूजा का पति था। पूजा ने खुद इस विवाह के लिए हामी भरी थी।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page