महिला मैकेनिक द्वारा बाइक सर्विसिंग कैंप रविवार को

विहान हिंदुस्तान न्यूज

महिला सशक्तिकरण की दिशा में शहर में सक्रिय संस्था समान सोसायटी द्वारा मशहूर टायर कंपनी ब्रिजस्टोन के सहयोग से महिलाओं को मैकेनिक के रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित एवं अनुभवी महिला मैकेनिकों द्वारा बाइक सर्विसिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

यह कैंप 8 जनवरी 2023 (रविवार) को इन्दौर के कलेक्टर कार्यालय के समीप वासुदेव नगर स्थित दत्त मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर की 10 महिला मैकेनिक बाईक सर्विसिंग का काम करेगी। कैंप सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। समान सोसायटी द्वारा पिछले सात वर्षों से महिलाओं को मैकेनिक एवं ड्राइविंग जैसे तकनीकी रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था द्वारा अब तक शहर की 1000 महिलाओं को विभिन्न प्रकार के रोजगार से जोड़ा जा चुका है। समान सोसायटी के प्रयासों से देश का पहला महिला मैकेनिक गैराज संचालित करने का गौरव भी इन्दौर को हासिल हुआ। वर्तमान में संस्था द्वारा तीन महिला मैकेनिक गैराज संचालित हो रहे है। रविवार को आयोजित होने जा रहे बाइक सर्विसिंग कैंप में इन गैराज से जुड़ी महिला मैकेनिकों द्वारा सभी प्रकार के दो पहिया वाहनों की सर्विसिंग रियायती दर पर की जाएगी।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page