अपने बेटे को मारने के लिए कुत्ते के पिंजरे में रखा, मां गिरफ्तार

विहान हिंदुस्तान न्यूज

कुछ मां ऐसी भी होती है जिनकी ममता पूरी तरह खत्म हो जाती है। ऐसी महिलाओं में इंसानियत होने की बात तो बहुत दूर की कौड़ी है। एक महिला के बारे में जानकारी आ रही है कि उसने अपने 12 साल के बेटे को मारने के लिए कुत्ते के पिंजरे में बंद कर दिया। हालांकि समय रहते पुलिस को जानकारी लग गई और बच्चा बच गया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला है ऑस्ट्रिया का जहां 32 साल की महिला ने अपने बेटे को मारने के लिए कई तरह से उसे टार्चर किया। घटना कैम्स शहर की है जो राजधानी विएना से लगभग 80 किलोमीटर दूर है। इस महिला ने अपने बेटे को कई बार शून्य से भी कम तापमान वाले माहौल में रखा। वह बच्चे को खाना भी नहीं देती थी। महिला ठंड के माहौल में जहां बेटे पर ठंडा पानी डाल देती थी वहीं जिस कमरे में उसे बंद कर रखा था वहां की खिड़की भी खोल देती धी। कमरे का हीटर भी वह बंद कर देती थी ताकि उसे पूरी तरह से ठंडा माहौल मिले। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्चे को इस महिला ने महीनों तक टॉर्चर किया जिससे बच्चा काफी कमजोर हो गया था। वक्त रहते पुलिस को किसी ने सूचना दी जिसके बाद बच्चे को बचा लिया गया। बताया जा रहा है बच्चा अस्पताल में भर्ती है और फिलहाल मानसिक तौर से वह काफी कमजोर हो गया है। उसका उपचार किया जा रहा है। अभी यह पता नहीं लगा कि यह बच्चा महिला का खुद का ही ही है या फिर उसके पति की पूर्व की पत्नी का है। यह भी देखा जा रहा है कि महिला ने बच्चे को गोद तो नहीं लिया?

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page