बक्षीबाग कॉलोनी में आज से भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन

विहान हिंदुस्तान न्यूज

बक्षीबाग कॉलोनी में श्राद्धपक्ष के दौरान श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 30 सितंबर से शुरू होगा और 7 अक्टूबर तक चलेगा। भागवत ज्ञान यज्ञ के संयोजक ठा. ओमप्रकाशसिंह पंवार एवं सत्यमसिंह पंवार (गोल्डी) ने बताया कि श्री विद्याधाम के भागवताचार्य पं. शुकदेव महाराज व्यासपीठ पर विराजित होंगे।

शनिवार को दोपहर 12.30 बजे अत्तर मारुति स्वामीजी मंदिर सदर बाजार से शोभायात्रा के साथ इस आयोजन की शुरुआत होगी। शोभायात्रा मंदिर कथा स्थल पहुंचेगी जहां पहले दिन भागवत कथा के महत्व एवं गोकर्ण की कथा होगी। प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कथा सुनाई जाएगी। 1 अक्टूबर को गुरू पूजन एवं परीक्षित मिलन, 2 अक्टूबर को ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र एवं वामन कथा, 3 अक्टूबर को राम एवं कृष्ण जन्मोत्सव तथा नंद महोत्सव, 4 अक्टूबर को बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजन एवं छप्पन भोग दर्शन, 5 अक्टूबर को रुक्मणी विवाह तथा 6 अक्टूबर को सुदामा चरित्र को सुनाया जाएगा। 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से यज्ञ, हवन एवं पूर्णाहुति के आयोजन होंगे। कथा के दौरान विभिन्न उत्सव भी मनाए जाएंगे। कथा में सारे भक्तजन आ सकते हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page