सात साल में 231 ‘डायनों’ को मार डाला, यहां लगा है भूत मेला

विहान हिंदुस्तान न्यूज

एक महिला जोर-जोर से गर्दन हिला रही है। उसके सामने बैठा व्यक्ति मंत्र बोल रहा है। कभी वह महिला को हंटर से मारता है तो कभी उसके बालों को नोंचता है। महिला भी अपने नेचर से अलग आवाज निकाल रही है। वहीं दूसरी तरफ एक व्यक्ति हाथ में कबूतर लिये बैठा है। उसके सामने बैठा व्यक्ति भी आंख बंद करके बैठा है मानों कुछ जाप कर रहा हो। फिर वह आंख खोलता है और कबूतर को अपने हाथ में लेता है। कबूतर में वह सुई चुभोता है और उसे उड़ा देता है। कबूतर कुछ ही दूरी पर जाकर नीचे गिर जाता है। एक अन्य व्यक्ति उस कबूतर को टावेल में लपेटकर ले जाता है।

कुछ इस तरह के नजारे आपको झारखंड में लगे भूत मेले में देखने को मिल जाएंगे। यह मेला झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर में लगा है जहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगी है। यह मेला कई वर्षों से लगता आ रहा है। यह चैत्र नवरात्र के समय बीते कई दशकों से लगता आ रहा है। खास बात तो यह है कि यहां उन लोगों का खास आना-जाना है जिनके परिजन या वे स्वयं मानते हैं कि उन्हें भूत लग गए हैं। बात यदि झारखंड की करें तो यहां बीते सात सालों में 231 लोगों को डायन बताकर मार दिया गया है जिसमें अधिकांश महिलाएं ही है। एक तरफ पुलिस डायन बताकर मारने वालों के मामले की जांच करती है और दूसरी तरफ वह ऐसे मेले को लगाए जाने की अनुमति भी दे रही है। कुछ लोग इस मेले में किये जा रहे कार्यों को अंधविश्वास के रूप में देखते हैं तो कई लोग इसे सही मानकर इलाज के लिए भी आते हैं। कुल मिलाकर यह मेला विवादों में रहता है लेकिन इसपर सरकार ने कभी भी कोई स्टेप नहीं लिया जिससे ये चले आ रहे हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page