81 वर्ष की महिला 56 साल से थीं ‘प्रेग्नेंट’, डॉक्टरों ने भ्रूण हटाया तो चल बसी 7 बच्चों की मां

विहान हिंदुस्तान न्यूज

कई महिलाओं के साथ यह स्थिति हो जाती है कि वे प्रेग्नेंट होती है और उन्हें पता ही नहीं चलता। अचानक पेट दुखता है और जब वे डॉक्टर के पास जाती हैं तब सही स्थिति का पता चलता है। हालांकि यह स्थिति कुछ ही समय में पता चल जाती है लेकिन हम आपको जो मामला बताने जा रहे हैं वह विश्व का अनोखा मामला है। इसमें एक 81 वर्ष की महिला 56 सालों से प्रेग्नेंट थी। जब डॉक्टरों ने महिला के पेट से भ्रूण निकाला तो अगले ही दिन महिला की मौत भी हो गई।

खबर ब्राजील से है जहां 81 साल की डेनिएला वेरा को पेट में अचानक से दर्द उठा। जब उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया तो पेट में कैल्सीफाइड भ्रूण होना सामने आया। डेनिएला को जब यह जानकारी दी गई तो वे भी चौंक गई। 7 बच्चों की मां डेनिएला को डॉक्टरों ने सर्जरी कर भ्रूण बाहर निकालने की सलाह दी जिसे मान लिया गया। 14 मार्च को डॉक्टर ने जब सर्जरी की तो भ्रूण तो हटाने में उन्हें कामयाबी मिली लेकिन डेनिएला के पेट में संक्रमण फैल गया। इस संक्रमण से डेनिएला की मौत हो गई। उनके डॉक्टर पैट्रिक डेजिरेम ने खुलासा किया है कि सर्जरी के बाद इंफेक्शन के कारण महिला की मौत हुई। डॉक्टर ने यह भी बताया कि कुछ ऐसे मामले होते हैं जहां यूटरस के बजाय शरीर के किसी अन्य हिस्से में गर्भधारण हो जाता है। इसे एक्टोपिक प्रेग्नेंसी कहा जाता है। यह गर्भावस्था का एक प्रकार है जहां फर्टिलाइज्ड गर्भ के बाहर गर्भ धारण करता है, जहां व जीवित रहने में सक्षम नहीं होता है। ऐसा ही कुछ डेनिएला के साथ भी हुआ। ऐसे प्रकरणों में बच्चे का विकास ठीक से नहीं होता है। जिन महिलाओं को ऐसा गर्भ ठहरता है उन्हें शरीर में न तो तेज दर्द होता है और न ही खून बहता है। एक्स-रे होने से भी शरीर में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page