म.प्र. भाजपा में फूट…मैहर विधायक ने अलग पार्टी बनाने की घोषणा की

नारायण त्रिपाठी

विहान हिंदुस्तान न्यूज

जिस तरह से राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अपनों से ही परेशानी उठाना पड़ रही है वहीं स्थित म.प्र. में भाजपा की है। सरकार में जनप्रतिनिधियों पर अफसरों का भारी पड़ना कई भाजपा नेताओं को नागवार गुजर रहा है। पैराशूट उम्मीदवारों के साथ एक गुट विशेष की पार्टी में सत्ता से जमीनी नेता आक्रोशित हैं लेकिन भाजपा का अनुशासन इन्हें चुप्पी साधने पर मजबूर कर देता है। इसी बीच खबर आ रही है कि सतना के मैहर से भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक नारायण त्रिपाठी ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है।

नारायण त्रिपाठी के बारे में आपको बता दें कि वे कई बार भाजपा के म.प्र. नेतृत्व को आड़े हाथों ले चुके हैं। त्रिपाठी ने विंध्य की पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 15 मई तक अपनी पार्टी का रजिस्ट्रेशन आ जाएगा जिससे विंध्य के लोग इसके लिए तैयार रहे। इस क्षेत्र में 30 विधानसभा सीटे हैं जिसपर त्रिपाठी की नजर है। नारायण त्रिपाठी का इस एरिया में कुछ जोर भी है और वे इस क्षेत्र को अलग राज्य के रूप में भी देखते हैं। ब्राह्मण वर्ग के भी यहां काफी वोट हैं जिससे उन्हें यहां ब्राह्मणों का वोट बैंक मिलने की संभावना है। यह बात अलग है कि नारायण त्रिपाठी के साथ कितने लोग जाएंगे लेकिन आने वाले चुनाव कश्मकशभरे हो सकते हैं जिससे भाजपा को ये नेता थोड़ा तो प्रभावित कर ही सकते हैं।

शिवराज को लेकर असंतोष…

भाजपा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को लेकर असंतोष जरूर देखा जा रहा है। सीएम चौहान ने कुछ अफसरों को इतनी छूट दे रखी है कि वे मनचाहे काम करते हैं और सरकार से करवा भी लेते हैं। ऐसे में भ्रष्टाचार की सीमा तो मानो समाप्त ही हो चुकी है। यही कारणों से जनता में पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। अन्य जनप्रतिनिधि अपना काम नहीं करा पाते हैं जिससे जनता की नाराजगी उन्हें व भाजपा पार्टी दोनों को झेलना पड़ रही है। शिवराजसिंह चौहान की विशेषता यह है कि वे पार्टी संगठन के कुछ विशेष लोगो को साधकर रखते हैं जिससे राष्ट्रीय स्तर पर उनके पक्ष में मैसेज चलते रहते हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page