पहलवानों की शिकायत के बाद ब्रजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के साथ पॉक्सो एक्स में एफआईआर दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

ब्रजभूषण शरण सिंह

विहान हिंदुस्तान न्यूज

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के बुरे दिन शुरू होते दिख रहे हैं। अभी तक अपनी रसूखदारी से महिला पहलवानों के आंदोलन को कुचल देने वाले इस शख्स की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। ब्रजभूषण के खिलाफ दिल्ली की कनॉट प्लेस पुलिस ने महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उधर, जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने स्पष्ट किया है जब तक ब्रजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वे धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगने के बाद मामला आगे बढ़ने लगा। शुक्रवार को हुई सुनवाई में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस हरकत में आई और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर दो एफआईआर दर्ज कर दी गई। यौन उत्पीड़न व पॉक्सो एक्ट के तहत जो मामला बना है उसमें अध्यक्ष की गिरफ्तारी होना तय है। बताया जाता है 8 महिला पहलवानों ने ब्रजभूषण शरण के खिलाफ बयान दिए जिसमें से एक पहलवान 17 साल की है। सुबह मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड और जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा की पीठ के समक्ष एस.जी. तुषार मेहता ने कहा था कि दिल्ली पुलिस आज ही यानी शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर लेगी। जानकारी यह आ रही है कि धरने पर बैठे पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, वीनेश फोगाट व अन्य ने तय किया है कि वे तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे जब तक ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। इससे पहले दोपहर में इन पहलवानों ने देश के खेलमंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया था कि वे इन पहलवानों को फोन नहीं उठा रहे हैं। इस बात से पहलवानों में काफी रोष भी देखा गया था।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page