युद्ध के बीच यूक्रेन के कपल ने बॉर्डर पर रचाई शादी
विहान हिंदुस्तान न्यूज
रूस ने यूक्रेन पर पिछले बारह दिनों से चढ़ाई कर रखी है। रूसी विमान, मिसाइलों व टैंकों ने यूक्रेन पर धमाकों की बारिश कर रखी है। दूसरी तरफ यूक्रेन बचाव करते हुए रूसी सेना को टारगेट बना रहा है। इसी बीच यूक्रेन के एक कपल ने तय किया कि वे विवाह बंधन में बंध जाए क्योंकि आगे क्या होना है इसे लेकर वे संशय में है।
यूक्रेनी कपल ने जब अपनी शादी की इच्छा सेना के अफसरों के समक्ष जब जाहिर की तो सभी ने उनका स्वागत किया। लेसिया (दुल्हन) और वेलेरी (दूल्हा) को बॉर्डर पर ही सेना के साथियों के बीच शादी के बंधन में बाधा गया। ये दोनों यूक्रेनी सेना की वर्दी में ही थे। इसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया जिसपर यूक्रेन व अन्य देशों से भी बधाईयां पहुंच रही है। दुल्हन लेसिया ने फूलों का एक गुलदस्ता पकड़ रखा है। उनके आसपास कई और सैनिक भी खड़े हैं। दोनों ने शैंपेन के गिलास लिए हैं और एक सैनिक गिटार बजाते हुए गीत गा रहा है। लोगों को यह पसंद आया कि युद्ध के मैदान से कुछ दिन बाद ही सही, कोई अच्छी खबर तो आई। आपको बता दे टेरोटारियली डिफेंस के सैनिक हैं और यूक्रेन को रूस से बचाने के लिए युद्ध के मैदान में डटे हुए हैं।