कंपनी मालिक ऐसा खुश हुआ कि 100 कर्मचारियों को गिफ्ट में दे दी नई कार

विहान हिंदुस्तान न्यूज

प्राइवेट कंपनियों पर आरोप ये लगते हैं कि वे अपने कर्मचारी से खूब मेहनत कराते हैं लेकिन कई कंपनियां ऐसी भी है जो काम का समय पर ईनाम भी देती है। ऐसी ही चेन्नई की एक आईटी कंपनी है Ideas2IT जिसने अपने कर्मचारियों के काम से खुश होकर तोहफे में नई कार दी। कार पाने वाले 100 कर्मचारी है हालांकि अन्य कर्मचारियों को आई फोन व सोने के सिक्के दिए गए। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में अच्छी ग्रोथ की है। कर्मचारियों का परफार्मेंस देखकर कंपनी ने उन्हें कार गिफ्ट में देना तय किया। खास बात यह है कि सभी को ही मारुति कंपनी की कारे दी गई जिसमें मारुति इग्निस, मारुति स्विफ्ट, मारुति बलेनो, मारुति ब्रेजा, मारुति एटिंगा और मारुति एक्सएल6 शामिल है। एक कार्यक्रम में इन कर्मचारियों को ये गिफ्ट दी गई। हालांकि अन्य कर्मचारियों को भी कंपनी ने खुश करने के प्रयास किए जिन्हें आई फोन व सोने के सिक्के दिए गए। इस कार्यक्रम में कंपनी सीईओ गायत्री विवेकानंद ने थी। उन्होंने कहा कंपनी के कर्मचारियों ने काफी अच्छा काम किया है जिससे ये गिफ्ट उनके लिए बनता है। आपको बता दें पहले भी कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में कारे दे चुकी है जिसमें गुजरात के हीरा व्यापारियों के अलावा कई अन्य कंपनियों के नाम इसमें शामिल है। उम्मीद की जा रही है कुछ समय बाद कर्मचारियों को गिफ्ट में मकान या बंगले दिए जाने की खबरे भी आएगी।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page