छग के सर्वे में फिर कांग्रेस.. बघेल की सरकार के प्रति जनता में संतोष, टक्कर कांटे की भी

भूपेश बघेल

विहान हिंदुस्तान न्यूज  

छत्तीसगढ़ विधानसभा में इंडिया टुडे-एक्सीस माय इंडिया का जो सर्वे हुआ उसमें कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। 90 सीटों के लिए हुए चुनाव में 47 सीट आरक्षित वर्ग के लिए है। पिछली बार कांग्रेस ने यहां एकतरफा जीत दर्ज की थी। इस बार सर्वे में कांग्रेस को 40-50 सीटें जबकि भाजपा को 36-46 सीटें मिलती दिख रही है। 1-5 अन्य के खाते में जाती दिख रही है। सर्वे के अनुसार भाजपा को 41 (पिछली बार 32.9 प्रतिशत वोट) प्रतिशत वोट मिले जबकि कांग्रेस को 42 प्रतिशत (पिछली बार कांग्रेस को 41 प्रतिशत) वोट मिले। भाजपा को यहां 36 से 46 सीटें मिलती दिख रही है वहीं कांग्रेस को 40 से 50 सीटें आती दिख रही है। यहां 46 सीटें चाहिए सरकार बनाने के लिए। कांग्रेस ने यहां भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया था जिनके कामकाज से संभवत: जनता ने संतोष जताया है।

सर्वे करने वालों का कहना है यहां कांटे की टक्कर देखी जा रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा ने इस बार ​आरक्षित सीटों पर पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। बस्तर में नतीजे विशेष रूप से बदले दिख रहे हैं। यहां 12 में से 6 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। पिछली बार 12 की 12 सीटों पर कांग्रेस जीती थी। माना जा रहा है महादेव स्कैम को लेकर भाजपा ने यहां बहुत ज्यादा वापसी की है। दुबई से चल रहे सट्टाबाजार के कर्ताधर्ताओं का कांग्रेस से मिलीभगत का आरोप भाजपा ने लगाया था।

उधर, सी वोटर के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 41-53 तो भाजपा को 36-48 सीटें मिलती दिख रही है। 4 सीटें अन्य के खाते में बताई जा रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page