सर्वे: छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, सरकार कांग्रेस की

विहान हिंदुस्तान न्यूज

इस साल के अंत में जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं उसमें से एक छत्तीसगढ़ भी है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सरकार है जिसने 2018 के चुनाव में 90 में से 68 सीटें जीती थी। इस बार चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा उसके आंकलन विभिन्न स्तर पर लगाए जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर ABP-सी वोटर का सर्वे सामने आया है जिसमें टक्कर कांटे की जरूर बताई जा रही है लेकिन सरकार कांग्रेस की बनती दिख रही है।

सर्वे की माने तो छत्तीसगढ़ में भाजपा को 35 से 41 सीटे मिल सकती है। पिछले चुनाव में भाजपा के खाते में मात्र 15 सीटें ही आई थी। यदि इस लिहाज से देखें तो भाजपा का ग्राफ बढ़ेगा लेकिन बहुमत के हिसाब से यह फिट नहीं बैठेगा। सर्वे में कांग्रेस को 48 से 54 सीटें मिलती दिख रही है। तीन सीटें अन्य को मिल सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन यह सर्वे बता रहा है जहां 6 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और सर्व आदिवासी समाज भी अपने प्रत्याशी उतार रहा है। सर्व आदिवासी समाज के बारे में बताया जा रहा है कि उसे भी यहां कोई सफलता जरूर मिलेगी। यह माना जा रहा है कि कांग्रेस में सीएम भूपेश बघेल का बोलबाला है और उन्होंने पार्टी में अपने विरोधियों के साथ प्रशासन तंत्र पर अच्छी पकड़ जमा रखी है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page