खाने में निकला चिकन का पंजा, देखकर महिला बन गई शाकाहारी
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2022/02/chicken.jpg)
विहान हिंदुस्तान न्यूज
ऑनलाइन खाने में अक्सर ऐसी बातें सामने आती रही हैं कि इनमें कभी, छिपकली तो कभी कॉकरोच जैसी चीजें भी निकल आती हैं। ये चीजें लोगों को हैरान करती रही हैं और लोग इसको लेकर चकरा जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या एक महिला के साथ हुआ। महिला ने लीदी रोस्ट डिनर खरीदा, लेकिन इसको खरीदने के बाद महिला ने देखा तो उनका दिमाग चकरा गया। खाने के अंदर से चिकन का पूरा पंजा निकला। इसको देखकर महिला बुरी तरह से हिल गई।
25 वर्षीय मर्सडीज चिकले ने 3.99 पौंड में अपने और अपने तीन दोस्तों के लिए रोस्ट चिकन खरीदा। यह उन्होंने यह खाना खोला तो अंदर से जो निकला, वह देखकर वह चौंक गए। मर्सडीज पेशे से टीम लीडर हैं और वो एक केयर होम में काम करती हैं। वो कहती हैं, ‘जब उन्होंने देखा तो वो शॉक्ड रह गई। एक नजर में तो उन्हें ये फनी भी लगा।’ इसके बाद से ही उन्होंने चिकन नहीं खाया। उन्होंने यह भी बताया कि रोस्ट चिकन उनका पसंदीदा चिकन है बावजूद यह देखने के बाद उन्होंने चिकन खाना छोड़ दिया। वो कहती हैं, ‘मैंने इसके बाद ठान लिया कि मैं कभी चिकन नहीं खाउंगी।’ इसके बाद हालांकि उन्होंने कंपनी के खिलाफ शिकायत भी की। क्वालिटी एश्योरेंस डिपार्टमेंट के पास यह मामला पहुंचा। फिलहाल वो मामले की जांच कर रहे हैं।