चीन में 13वीं शताब्दी की मस्जिद गिराने पहुंची सरकार, मुस्लिमों का जोरदार विरोध

इस मस्जिद को तोड़ने की हो रही कार्रवाई

विहान हिंदुस्तान न्यूज

चीन में मु​सलमानों के ​साथ लगातार बुरा बर्ताव होता आया है और लाखों मुस्लिम आज भी सरकार के पास बंधक है। हालांकि यह बात अलग है कि पाकिस्तान, तुर्किये या अन्य मुस्लिम देश चीन का विरोध करने की ताकत पैदा नहीं कर पा रहे हैं। आज चीन के ही मुसलमानों में थोड़ी ताकत तब आ गई जब उन्होंने मस्जिद गिराएं जाने का विरोध किया और सरकारी तंत्र के खिलाफ प्रदर्शन किया।

चीन के यूनान प्रांत में एक मस्जिद के गुंबद और मीनारों को लेकर न्यायालय ने एक आदेश जारी किया था। इसके तहत इन गुंबदो व मीनारों को हटाया जाना था। आज जब सरकारी तंत्र मौके पर पहुंचा तो मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब सरकार ने सख्ती की ​तो मुस्लिमों ने भी विरोध में पथराव किया। यह मस्जिद 13वीं सदी की नाजियिंग मस्जिद है जो यूनान प्रांत के नागू कस्बे में है। इस प्रांत में मुस्लिमों की हुई मुस्लिम रहते हैं। चीन में 56 मुस्लिम जातियों को मान्यता दी गई है जिसमें से एक हुई है। चीन में करीब 1 करोड़ हुई मुस्लिम रहते हैं जिसमें से यूनान प्रांत में 7 लाख हैं। हुई मुसलमान मुख्य रूप से सुन्नी मुसलमान हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page