शिवराज की सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी…हड़ताल की तो समझ लेना

विहान हिंदुस्तान न्यूज

म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का एक भाषण सरकारी कर्मचारियों में काफी वायरल हो रहा है। इस भाषण में सीएम शिवराज कर्मचारियों से स्पष्ट कह रहे हैं अभी काम करने का मौका आया है तो काम करो। जिसने भी हड़ताल करने की सोची उसे परिणाम भुगतना पड़ेंगे। सीएम के इस भाषण को कर्मचारी अलग-अलग तरीके से ले रहे हैं। कुछ का कहना है सीएम ठीक कह रहे हैं जबकि कुछ कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वालों का कहना है सरकार यदि उनके साथ सही न्याय करेगी तो हड़ताल करने की किसे जरूरत पड़ेगी। 2016 से सरकार प्रमोशन नहीं दे पाई तो यह कहां का न्याय है। इन कर्मचारियों का तो यह भी कहना है चुनाव सामने है, वहीं तय कर लेंगे।

यह वीडियो सागर के बलहरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जनता से कह रहे हैं ग्राम उदय आया है। कर्मचारी समझे की हड़ताल करके कुछ ले लेंगे। ध्यान रखना हड़ताल करने पर तो शिवराजसिंह चौहान एक ठेला नहीं देगा। गांव जाओ और काम करो।  लोगों को हेलिकॉप्टर दिखता है…वह भट्टी है भट्टी। मैं खुद 24 में से 18 घंटे काम करता हूं। तीन से चार घंटे ही सोता हूं। मुख्यमंत्री जब मेहनत कर रहा है तो कर्मचारी भी करें। शिवराज ने अपने भाषण में यह भी कहा कि प्यार से मांगोगे तो जान भी दे देंगे, सरकारी कर्मचारी हमारे अभिन्न अंग है। कर्मचारी जनता की सेवा के लिए है और यदि ऐसा नहीं करते हैं तो नौकरी करने लायक भी नहीं छोड़ेंगे।

बिगड़ गया था लाड़ली बहना का समीकरण

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की चिंता सबसे बड़ी यह है कि वे जनता तक पूरी तरह से पहुंचना चाहते हैं जिसके लिए सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना चाहते हैं। हाल ही में लाड़ली बहना योजना जब लांच हुई तब महिला एवं बाल विकास विभाग के कई कर्मचारी, पटवारी, तहसीलदार आदि कर्मचारी अपनी-अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। इससे लाड़ली बहना योजना का समीकरण बिगड़ गया था हालांकि सरकार लगातार इसपर जोर दे रही है ताकि हर पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिले। आने वाले दिनों में कुछ अन्य विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले है जिससे सीएम ने पहले ही इन्हें समझाइश दे डाली है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page