उ.प्र.-म.प्र. में कांग्रेस-सपा का गठबंधन, कांग्रेस को मिली 17 सीटें, म.प्र. में कांग्रेस ने सपा को दी एक सीट

विहान हिंदुस्तान न्यूज

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन उत्तर प्रदेश में तो हो गया है। कांग्रेस को सपा ने 17 सीटें दी है जबकि 63 सीटें रखी गई है। इन 63 सीटों में सपा के अलावा इंडिया गठबंधन में आने वाली अन्य पार्टियों को मौका दिया जाएगा। जानकारी आ रही है कि म.प्र. में कांग्रेस ने सपा को खजुराहों सीट दी है यानी 29 में से एक सीट सपा के खाते में यहां गई है।

उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर पत्रकार वार्ता की गई जिसमें उ.प्र. की सीटों के बारे में जानकारी दी गई लेकिन जानकारी आ रही है कि म.प्र. में भी गठबंधन की डील साइन हो गई है। पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 20 से ज्यादा मांग रही थी जबकि सपा 11 सीटें ही दे रही थी। बाद में प्रियंका गांधी के मैदान में आने से कांग्रेस-सपा गठबंधन को राह मिली और डील साइन हुई। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास सिर्फ एक ही लोकसभा सीट (रायबरेली) थी वह भी सोनिया गांधी ने जीती थी जबकि राहुल गांधी अपनी अमेठी सीट से चुनाव हा गए थे। अब कांग्रेस-सपा गठबंधन होने से कांग्रेस को इन सभी 17 सीटों में काफी फायदा होगा और ऐसा ही फायदा सपा को भी होना है। इधर, म.प्र. की बात करें तो सपा ने यहां खजुराहों सीट पर समझौता कर लिया है यानी अब कांग्रेस 28 और सपा 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। म.प्र. में मुख्य मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच ही रहता है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 29 में से सिर्फ एक ही सीट जीत सकी थी और वह छिंदवाड़ा की थी जहां कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ जीते थे। देखना यह है कि म.प्र. में कांग्रेस-सपा गठबंधन भाजपा को कितनी सीटों पर रोक पाता है क्योंकि भाजपा ने यहां सभी 29 सीटें जीतने की रणनीति बना रखी है। कांग्रेस-सपा के गठबंधन के बाद अब राहुल गांधी की यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश के शामिल होने के आसार हैं। यह भी माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी इस बार अमेठी या रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page