मादा चिंपाजी ने बच्चे के जख्म का इलाज कीड़े से किया, वैज्ञानिक हैरान

विहान हिंदुस्तान न्यूज
एक मादा चिंपाजी द्वारा अपने बच्चे के जख्म का इलाज किए जाने का तरीका वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा है। इस मादा चिंपाजी ने एक कीड़े से अपने बच्चे के जख्म को भर दिया। यह चिंपाजी हवा में उड़ रहे एक कीड़े को पकड़ती है और फिर उसे अपने मुंह में डालने के बाद अपने बच्चे के जख्म पर रख देती है। वैज्ञानिक इस वीडियो पर अब लगातार शोध करने में लगे हैें। इंसानों द्वारा जड़ी बूटियों से अपना इलाज करने के मामले को तो सभी जानते हैं, लेकिन जानवरों में भी यह गुण पाया जाता है, यह जानकर वैज्ञानिक इस बारे में भी शोध करने में जुट गए हैं।
ओजोगा चिंपाजी प्रोजेक्ट ने इसकी जानकारी शेयर की है। यह वीडियो मध्य अफ्रीका के गैबॉन से सामने आया है। वीडियो में देखा भी जा सकता है कि एक मादा चिंपाजी अपने बच्चों के साथ नजर आ रही है। वो हवा में उड़ते एक कीड़े को पकड़ती है और फिर उसे पहले मुंह में डालती है और फिर अपने बच्चों के घाव रखने लगती है। जीव विज्ञानी अलेसेंद्रा मस्करो इसपर रिसर्च कर रहे हैं। यह तो नहीं पता चला कि वह कीड़ा कौन सा था। शोधकर्ता यह भी मान रहे हैं कि इस बात की संभावना भी है कि हो सकता है कि कीड़े को घाव पर लगाकर चिंपांजी ने चोट को साफ करने का काम किया हो। इसके अलावा या फिर उसने ऐसा इसलिए किया हो ताकि उसके बच्चे को ज्यादा दर्द ना हो।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page