कलाकार में आ गए दशरथ, राम के वियोग में मंच पर ही त्याग दिए प्राण

राजेंद्रसिंह


विहान हिंदुस्तान न्यूज


रामलीला में रामगमन का दृश्य चल रहा था। राम के वियोग में पिता दशरथ व्याकुल हो रहे थे। उन्हें राम के जाने का इतना गम था कि वे शोक में ऐसे डूबे कि प्राण त्याग दिए। पर्दा गिरता है और दशरथ की भूमिका निभाने वाले कलाकार राजेंद्रसिंह को उठकर जाना होता है लेकिन वे अपनी जगह पर ही रह जाते हैं। अन्य कलाकार जब उनके पास आते हैं तब पता चलता है कलाकार में दशरथ समा गए थे और मंच पर ही राजेंद्रसिंह ने दम तोड़ दिया।
उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले के ग्राम हसलपुर में यह रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। 2 अक्टूबर से शुरू हुई रामलीला में 14 अक्टूबर को राम के वन जाने का दृश्य था। दशरथ की भूमिका निभा रहे राजेंद्रसिंह ने मंच पर ऐसा अभिनय किया जैसे उनके अंदर साक्षात दशरथ आ गए हो। भावविभोर दृश्य में वे राम के वनवास से इतने व्याकुल हो गए कि उन्होंने प्राण त्याग दिए। मंच पर तो कुछ ऐसा ही राजेंद्रसिंह के साथ हुआ। दशरथ के प्राण त्यागते ही पर्दा गिरता है लेकिन राजेंद्रसिंह अपनी जगह पर ही रहते हैं। अन्य कलाकार उनके समीप आते हैं तो पता चलता है सचमुच राजेंद्रसिंह नहीं रहे। रामलीला में शोक छा गया। बताया जाता है पिछले कई सालों से रामलीला में राजेंद्रसिंह दशरथ की भूमिका ही निभाते आ रहे हैं लेकिन इस बार रामलीला में उनका अभिनय कुछ अलग हटकर था। उन्होंने अपने अभिनय से खूब तालियां भी बटोरी। जैसे ही मंच से यह खबर पता चली कि राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले राजेंद्रसिंह की मृत्यु हो गई है तो रामलीला देखने वालों में सन्नाटा पसर गया। सभी ने राजेंद्रसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page