दीपक रावल लकी वांडरर्स स्पोर्ट्स केअर स्पोर्ट्स के नए अध्यक्ष बने,मुकेश पंचोलिया सचिव होंगे
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240124-WA1316-1024x1264.jpg)
अध्यक्ष दीपक रावल
विहान हिंदुस्तान न्यूज
प्रदेश के पूर्व उप मुख्य महाधिवक्ता और वरिष्ठ एडवोकेट दीपक रावल कबड्डी की शीर्ष संस्थाओं में से एक लकी वांडरर्स स्पोर्ट्स केअर के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए है। मुकेश पंचोलिया (सहायक वाणिज्य कर) को फिर से सचिव बनाया गया है।
संस्था के संचालक राजेंद्र सातलकर ने बताया कि गत दिनों संस्था सभी सदस्यों की पूर्ण सहमति से एक मत से साधारण सभा में दीपक रावल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वार्षिक सभा में सभी सदस्यों के ध्वनि मत से दीपक रावल और मुकेश पंचोलिया को नई कार्यकारिणी के गठन के सम्पूर्ण अधिकार दिए गये। अध्यक्ष भारतीय खेल कबड्डी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु एवं संस्था के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे, यही शुभकामनाये।
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240124-WA1315-461x1024.jpg)
मुकेश पंचोलिया, सचिव