इंदौर के बच्चे को दुर्लभ बीमारी, 50 दांत थे..30 निकालना पड़े


विहान हिंदुस्तान न्यूज
इंदौर के 10 साल के बच्चे में दुर्लभ बीमारी देखने को मिली। ओडोनटोमा नाम की इस बीमारी से बच्चे के मुंह में अतिरिक्त दांत आ गए थे। इस बच्चे के मुंह में 50 दांत थे जिसमें से 30 दांतों को आपरेशन के जरिए डॉक्टरों ने बाहर निकाल दिया।
इस बच्चे को दांत में दर्द व सूजन की समस्या थी। जब बच्चे के परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो उन्हें बच्चे की इस दुर्लभ बीमारी के बारे में बताया गया। यह बीमारी एक लाख लोगों में से एक या दो को ही होती है। मार्डन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में इस बच्चे का आपरेशन किया गया। बताया जाता है बच्चे के मुंह से 30 दांत निकाले गए हैं। करीब ढाई घंटे चले आॅपरेशन के बाद अब बच्चा स्वस्थ्य है। डॉक्टरों के मुताबिक यदि दांत नहीं निकाले जाते तो बच्चे को भविष्य में ज्यादा परेशानी होती। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि जब तक बच्चा 18 साल का होगा तब तक उसके ये 30 दांत वापस आ जाएंगे। उधर, लोगों को इस बीमारी के बारे में सुनकर ही आश्चर्य हो रहा है। उनका कहना है यदि बच्चे के पुराने दांत बचे रहते हैं तो इस बच्चे के मुंह में दांतों की संख्या 42 हो जाएगी जबकि सामान्य रूप से किसी इंसान के शरीर में 32 दांत होते हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page