धर्म और आस्था राजनीतिक नौटंकी के लिए नहीं –कांग्रेस

प्रमोद कुमार दिवेदी

विहान हिंदुस्तान न्यूज

धर्म और आस्था को लेकर विवाद जारी है। आज यह विवाद इंदौर में तब सामने आया जब म.प्र. कांग्रेस ने कहा धर्म हमारे आस्था का विषय है और आस्था राजनीतिक नौटंकी या फायदे की मंशा से नहीं की जाती है।

म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता व एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने एक पत्रकारवार्ता में यह बात कहते हुए स्पष्ट किया कि वे अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए जाएंगे लेकिन उन्हें किसी चंपकराय या अन्य के निमंत्रण पर नहीं जाना। उन्होंने कहा मैं राम मंदिर जाऊंगा ना कि संघ या भाजपा के राजनीतिक ताम-झाम पर वहां जाऊंगा। श्री द्विवेदी ने कहा वे हर वर्ष 2051 सुंदरकांड वितरीत करते थे और इस वर्ष यह संख्या 5051 प्रति वितरीत करने की रही। रामचरित मानस हर साल 365 वितरीत करता था और इस साल यह संख्या 551 रही। उन्होंने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि जिस समय गीताप्रेस गोरखपुर में रामचरित मानस की कमी है उस समय मुझे 100 रामचरित मानस प्राप्त हुई है। श्री द्विवेदी ने कहा 23 जनवरी 2024 से हम इसे बिना तामझाम के उपयुक्त व्यक्ति तक ससम्मान पहुंचाएंगे।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page