दो हजार के नोट बंद होने पर आई मीम्स व मैसेज की बहार- उसका प्यार ऐसा था, जैसे 2000 का नोट…एकदम सब खत्म
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2023/05/दो-हजार-नोट.jpg)
विहान हिंदुस्तान न्यूज
आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान क्या किया इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स, मैसेज, मीम्स सोशल मीडिया पर चलने लगे हैं। कोई मैसेज में लिख रहा है..उसका प्यार ऐसा था, जैसे 2000 का नोट, एकदम सब खत्म। कोई इस नोट को दफनाते हुए मीम्स बना रहा है तो कुछ लोग इसलिए डांस कर रहे हैं ताकि उनके पास 2000 रु. के नोट नहीं है।
शुक्रवार शाम को आरबीआई का एक आदेश जारी हुआ जिसमें स्पष्ट किया गया है कि 2000 रु. के नोट 30 सितंबर 2023 तक चलन से बाहर कर दिए जाएंगे। लोग 23 मई 2023 से 2000 रु. के नोट किसी भी बैंक में जमा करवाकर अन्य नोट ले सकते हैं हालांकि एक बार में 20 हजार रु. से ज्यादा नहीं बदले जाएंगे। बैंकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे 2000 रु. के नोट जारी न करते हुए वापस रिजर्व बैंक को भेज दे। रिजर्व बैंक ने यह भी बताया कि साल 2019-20 से ही उसने ये नोट छापना बंद कर दिए थे। एक आंकड़े के मुताबिक 31 मार्च 2023 को 3.62 करोड़ रुपये मूल्य के ही 2000 रु. के नोट बाजार में चलन में थे। इस नोट का सर्वाधिक सर्कुलेशन 31 मार्च 2018 को 6..73 करोड़ रुपये था जो कुल नोटो का करीब 10 प्रतिशत है।
ये चल रहे हैं मैसेज व मीम्स….
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2023/05/दो-हजार-रु.-1.jpg)
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2023/05/2000-ka.jpg)