द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली, पद छोड़ते ही पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पर महबूबा मुफ्ती का हमला

विहान हिंदुस्तान न्यूज

द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी कैबिनेट के सदस्यों के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। उधर, रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति का पद छोड़ते ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी महबूबा मुफ्ती उनपर हमलावर हो गई है। उन्होंने कोविंद के लिए कहा निवर्तमान राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) ने भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला।

जम्मू-कशमीर से धारा-370 हटाएं जाने व अन्य कुछ मामलों को लेकर महबूबा मुफ्ती की ये प्रतिक्रिया पूर्व राष्ट्रपति के लिए आई है। महबूबा का कहना है रामनाथ कोविंद अपने पीछे एक ऐसी विरासत छो़ड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया। एक ट्वीट के जरिए महबूबा ने कहा चाहें आर्टिकल 370 की बात हो, नागरिक कानून (सीएए) हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो, उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया। महबूबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद पर भी निशाना साधते हुए उनके हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कटाक्ष किया। कभी भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चलाने वाली महबूबा का कहना है जम्मू-कश्मीर में जिस तरह प्रशासन छात्रों, दुकानदारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहा है ऐसा लगता है कि कश्मीर एक दुश्मन क्षेत्र है जिसे कब्जा करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री के तिरंगा अभियान पर आपत्ति लेते हुए महबूबा ने कहा हम 15 अगस्त मनाते हैं, 26 जनवरी मनाते हैं क्योंकि हम आजाद थे। एक देश बने। जम्मू-कश्मीर मुस्लिम राज्य होने के बावजूद पाकिस्तान के साथ नहीं गया, हमने सेक्युलरिज्म के लिए भारत का झंडा कबूल किया लेकिन आज ये लोग घर में घुस-घुसकर झंडा लगा रहे हैं जबकि ये लोग भगवा झंडे को मानने वाले लोग हैं। ये लोग तिरंगे की इज्जत न करने वाले लोग हमारे घरों में घुस-घुसकर झंडे लगा रहे हैं। आपको बता दें पीएम मोदी ने हाल ही में जनता से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी लोग 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराएं। इस अभियान को हर घर तिरंगा नाम दिया गया है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page