दूल्हे को देख सहेलियां मजाक बनाने लगी, दुल्हन मंडप में ही रोने लग गई…

विहान हिंदुस्तान न्यूज

कहते हैं न जोड़े पहले ही ऊपरवाला तय कर देता है। …फिर कितना भी कोशिश करो आप उससे दूर नहीं भाग सकते। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के कौशांबी में जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे को देखकर दुल्हन की सहेलियां हंसी रोक न सकी। उन्होंने अपनी सहेली को इस बारे में बताया। पहले तो दुल्हन ने दूर से अपने होने वाले पति को देखा लेकिन जब वह मंडप में पहुंची तो जोर-जोर से रोने लग गई।

बारात को देखने के लिए दुल्हन की सहेलियां लालायित थी। उससे भी ज्यादा अपनी सहेली के होने वाली पति पर सभी की नजरे थी कि कैसा दिखता है। जैसे ही दूल्हे का चेहरा दुल्हन की सहेलियों ने देखा तो वे जोर-जोर से हंसने लगी। कहने लगी भगवान किसी को ऐसा दूल्हा न दें। असल में दूल्हे का रंग काला था जिसका ये सहेलियां मजाक बना रही थी। दूल्हे को देखते ही सभी सहेलियां दुल्हन के पास पहुंची और दूल्हे के काले रंग को लेकर मजाक बनाने लगी। दुल्हन ने भी चुपके से दूल्हे को देखा लेकिन वह काफी दूर थी। दुल्हन मंडप में पहुंची और उसने दूल्हे को जब ठीक से देखा तो जोर-जोर से रोने लगी। कहने लगी मैं ऐसे काले लड़के से शादी नहीं करूंगी। उसकी यह बात सुनकर घराती-बराती दोनों ही दंग रह गए। घर की महिलाओं ने दुल्हन को समझाइश दी। दूल्हे के पिता ने भी कहा कि शादी से पहले ही सारी बाते हो चुकी है तो फिर अब दुल्हन क्यों शादी खराब कर रही है। दुल्हन के परिजनों ने उसे जब समझाया तो वह मान गई। यह बात अलग है कि रात में होने वाले फेरे सुबह 6 बजे हुए। दुल्हन अपने पिया संग उसके घर पहुंच गई। ऊपरवाले के तय किये जोड़े की शादी हो ही गई।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page