ऑनलाइन गेमिंग एप से इस्लाम कबूल करवाने का भंडाफोड़ हुआ, 400 बच्चों के धर्मांतरण का मामला…जिम के बहाने मस्जिद जाता था युवक

विहान हिंदुस्तान न्यूज

धर्मांतरण को लेकर द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ सफलता दर्ज की बल्कि कई युवतियां ये फिल्म देखकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाने भी पहुंच रही है। अब पुलिस को नया मामला गेमिंग एप का सामने आया है। इस गेमिंग एप के जरिए बच्चों को इस्लाम धर्म से जुड़े सवाल पूछे जाते थे जिसका सही जवाब देने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाता था। गाजियाबाद पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया तो अब तक 400 बच्चों के धर्म परिवर्तन को लेकर बात सामने आई है। खास बात तो यह है कि इस गेमिंग एप का पाकिस्तान से भी कनेक्शन निकला है। पुलिस के पास कई फोन आ रहे हैं जिसमें उनके बच्चों के भी इस गेमिंग एप से जुड़ने की बात कही जा रही है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

मामले का खुलासा गाजियाबाद से तब हुआ जब एक परिवार ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार का कहना है की उनका बेटा गेमिंग एप के जरिए मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने लगा। परिजनों का कहना है उनका बेटा रोज पांच बार अलग-अलग समय पर जिम जाने का कहकर निकलता और मस्जिद में पहुंच जाता। वहां वह नमाज पढ़ता। खुलासा तब हुआ जब उसके पिता ने एक दिन उसका पीछा किया। पुलिस ने जब बच्चे से जानकारी ली तो पता चला गेमिंग एप पर इस्लाम से संबंधित प्रश्नों को हल करने पर पैसे मिलते थे। इसके बाद धीरे-धीरे उसे इस्लाम से जुड़ने और फिर धर्म परिवर्तन करने को लेकर कहा गया। पुलिस ने जब बच्चे की बात सुनी तो उसने छानबीन शुरू की। पता चला कई बच्चे मुंबई के एक व्यक्ति से ये गेमिंग एप खरीद रहे हैं। इस बच्चे ने उसके दोस्त के बारे में भी जानकारी ली जो इस गेमिंग एप के जरिए मस्जिद तक पहुंचा। गाजियाबाद के डीसीपी, सिटी जोन निपुण अग्रवाल ने बताया कि एक बच्चा हिंदू धर्म व दूसरा जैन धर्म से संबंधित है। गेमिंग एप पर कुरान की आयते पढ़कर बताने या इस्लाम से संबंधित अन्य मामलों को लेकर प्रश्न किए जाते थे। जाकिर नाइक के भी टेप इसपर दिखाकर सवाल किए जाते थे। उन्होंने बताया पाकिस्तान से जुड़े यूथ क्लब से संबंधित यह एप है। यह गेमिंग एप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेम के जरिए धर्मांतरण करवा रहा है। भारत मे इसका मास्टरमाइंड मुंबई का शाहनवाज मकदूत खान है जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दल निकल गया है। गाजियाबाद पुलिस ने सेक्टर-23 की जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य अब्दुल रहमान को दो दिन पहले इसी मामले में गिरफ्तार किया था। उधर, भारत की सुरक्षा एजेंसियां भी इस गेमिंग एप को लेकर जानकारी निकाल रही है। बताया जाता है भारत में अब तक गेमिंग एप के जरिए 400 बच्चों (टीनएजर) के धर्म परिवर्तन करवाया गया है जिसकी जांच भी की जा रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page