परिसर के बगीचे में किया गणेश विसर्जन

विहान हिंदुस्तान न्यूज
कलेक्टोरेट परिसर में स्थित वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में आज गणेश विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय परिसर के बगीचे में विसर्जन किया गया।
रजिस्ट्रार कार्यालय के अभिभाषक व्यवस्थापक संघ ने विसर्जन का यह कार्यक्रम आयोजित किया। संघ के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने बताया मूर्ति मिट्टी की थी जिससे आज विसर्जन से कुछ समप पहले पानी के टब में रखी गई थी।जब यह गल गई तो उसे बगीचे के एक पेड के नीचे गड्डा कर विसर्जित कर दिया गया। संभवत किसी शासकीय कार्यालय में पहली बार इस तरह से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पर्यावरण को बचाए रखने के लिए हमारे सभी अभिभाषक साथियों व पंजीयन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का यह सराहनीय कदम है। विसर्जन भी पूरे विधि-विधान से किया गया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page