गिरगिट की तरह मनुष्य भी बदल पाएंगे अपना रंग!


विहान हिंदुस्तान न्यूज


वैसे तो मनुष्य के ऊपर कई बार गिरगिट की तरह रंग बदलने के आरोप लगते रहते हैं लेकिन भविष्य में यह सच होने जैसा दिख रहा है। इसके ऊपर रिसर्च चल रही है और यह काफी हद तक सफलता की ओर बढ़ गई है। मनुष्य के रंग बदलने से सेना के जवानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। चीनी वैज्ञानिक इसपर काम कर रहे हैं।
गिरगिट का रंग बदलना कुदरत का करिश्मा है। रंग बदलने के अपने हुनर से ये सामने होते हुए भी छिपे रहते हैं। गिरगिट के रंग बदलने के पीछे कारण है। उसकी स्कीन आसपास का रंग पहचानकर उसकी नकल कर लेती है। आपको बता दे इसके पीछा का राज रंग नहीं बल्कि गर्माहट है। एक सेंसर जरूरी रंग की पहचान करता है और छोटे-छोटे नैनोवायर लिक्विड क्रिस्टल को गर्म करती है जिसके बाद जरूरी रंग आ जाता है। यदि ऐसा कोई मटैरियल तैयार हो जाए जो रंग बदले तो मनुष्य भी गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला हो सकता है। वैज्ञानिक इस तरह के मटैरियल पर काम कर रहे हैं। यदि वे सफल हो जाते हैं तो कई मामलों में इसका उपयोग किया जा सकता है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page