गर्लफ्रेंड ने दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटा, फोन पर कहा- सॉरी

विहान हिंदुस्तान न्यूज
जयपुर में एक युवती ने अपने दोस्त का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। युवक ने लड़की के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। भांकरोटा थाना पुलिस के मुताबिक लड़के का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद लड़की अपने घर चली गई और दर्द से कराहते लड़के के रिक्वेस्ट पर वापस आई और आई एम सॉरी बोलकर उसे अस्पताल में दाखिल कराया। दो दिन बाद लड़के को अस्पताल से छुट्टी मिली तो उसने अपनी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बीकानेर निवासी पीड़ित बॉयफ्रेंड पिछले 2 साल से योगा की ट्रेनिंग ले रहा है। योगा ट्रेनर रीमा से उसकी दोस्ती हो गई। सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती के बाद दोनों मिलने लगे और साथ में घूमते-फिरते थे। 16 नवंबर को रीमा ने लड़के को अपने घर बुलाया और खाना खिलाय़ा। बाद में दोनों युवक के घर चले गए। उसी रात में प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि रीमा ने उसे खाने में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसकी वजह से उसे नींद आ गई और होश खो बैठा। रात 2 बजे जब होश आया तो कपड़े फटे हुए थे और बिस्तर खून से लथपथ थे। प्राइवेट पार्ट कटा हुआ अलग पड़ा था। इसके बाद दर्द से तड़पते हुए उसने अपनी दोस्त को फोन किया तो वह रोते हुए बोली, ‘आई एम सॉरी’। पीड़ित की रिक्वेस्ट पर रीमा वापस उसके घर लौटी और उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रीमा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।गर्ल फ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि उसने ऐसी हरकत क्यों की? आरोपी गर्ल फ्रेंड रीमा फरार बताई जा रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page