छात्राओं द्वारा बनाई गई वस्तुओं की लगाई प्रदर्शनी
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211028-WA0017-1024x1365.jpg)
विहान हिंदुस्तान न्यूज
इंदौर में राजेंद्रनगर स्थित महिला पोलिटेक्नीक महाविद्यालय पर 28 अक्टूबर 2021 से दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आकर्षण यहां की छात्राओं द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की वस्तुएं हैं।
प्राचार्य आशीष डोंगरे के दिशा-निर्देशों पर यह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पुनीत उप्पल व विजया शिंदे ने किया। इस अवसर पर फैशन टेक्नालॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष रूपाली कपूर व स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे। प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपने द्वारा बनाई गई आर्टीफिशियल डिजाइनरी नेक पीस, ब्रेसलेट, बीड एयरिंग्स आदि के साथ-साथ सजावटी दीये, तोरण, मास्क व डिजाइनर ड्रेसेस डिस्प्ले की। छात्राओं द्वारा उक्त सामग्री का विक्रय भी किया गया। इसमें समस्त विभागों के स्टाफ एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।