इन्दौर में हाजियो से वसूले जा रहे है 54 हजार अधिक रूपये..आरोप-हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सुविधा देने के नाम पर मचा रखी है लूट 

विहान हिंदुस्तान न्यूज

इंदौर, देवास, उज्जैन व इसके आसपास के हाजियों से हज कमेटी इंदौर से मुंबई तक का हवाई जहाज का किराया 54 हजार रुपये ले रही है जबकि इतनी राशि बनती नहीं है। हज यात्रा पर जा रहे लोगों के परिजनों का कहना है यदि पहले ही हमें हवाई यात्रा का यह मूल्य बता दिया जाता तो वे मुंबई से ही हज की उड़ान भरते। इस बात को लेकर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने संभागायुक्त के यहां मंगलवार को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन राष्ट्रपति, राज्यपाल, ​नागरिक उड्डन मंत्री के नाम था।

        म.प्र. कांग्रेस कमेटी के  शेख अलीम ने बताया की हज 2023 की फ्लाइट 21 मई से इंदौर से शुरू होगी। इंदौर एयरपोट से जाने वाले हाजियो से 54 हजार रुपए हज कमेटी ज्यादा ले रही है। एक परिवार से अगर 2 लोग भी हज यात्रा पर जा रहे हैं तो उन्हे 1 लाख 8 हजार रूपये अतिरिक्त पैसे चुकाना पड़ रहा है जो पूरी तरह से गलत है। भाजपा ने पहले हज सब्सिडी बंद की और अब हाजियों से खुले आम लूट कर रही है। हज कमेटी ऑफ इंडिया फॉर्म भरने के साथ ही यदि हज यात्रियों को इंदौर और मुंबई का किराया पहले बता देती तो देवास, इंदौर, उज्जैन और आसपास के जिलों के हज यात्री इंदौर एंबारकेशन पॉइंट की बजाय मुंबई एयरपोर्ट से हज फ्लाइट से हज पर जाते है लेकिन हज कमेटी ने सभी देवास, उज्जैन, इंदौर और आसपास के हाजियों को धोखे में रखा। सरकार सुविधा देने के नाम पर हाजियों को माली तरीके से नुकसान पहुंचा रही है जो की एक प्रकार की खुली लूट है। देवास, उज्जैन, इंदौर और आसपास के जिलों के जो हाजी इंदौर एंबारकेशन पॉइंट से नहीं जाना चाहते हैं उन्हें तत्काल मुंबई से हज पर जाने की सुविधा प्रदान की जाए। आमतौर पर इंदौर से मुंबई जाने का हवाई जहाज का किराया मात्र 5 से 7 हजार रूपये बनता है लेकिन हज कमेटी 54 हजार रुपए किराया क्यों वसूल कर रहा है? शेख अलीम ने ज्ञापन देकर कहा कि यह सुविधा के नाम पर इंदौर के हाजियों से 54 हजार अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। उसे राशि को 8 से 10 हजार रुपए किया जाए। जो 54 हजार रुपए लिये जा रहे हैं उसको तत्काल बन्द किये जाए।

आज ज्ञापन देने के दौरान शेख अलीम के अलावा इंदौर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सुबूर अहमद गौरी, एडवोकेट नूर साहब, एडवोकेट इम्तियाज मंसूरी, एडवोकेट सैफ मंसूरी, अशोक लोधी, मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साजिद पठान, गुड्डू खान, आनंद कासलीवाल, महमूद कुरैशी, इंदौर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग से वसीम मेमन, सलीम पठान, मुबारिक मंसूरी गौरी भी मौजूद थे। 

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page