हरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत, 74 से ज्यादा घायल, प्रदेशभर में बंद कराई जाएगी अवैध फैक्ट्री

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग..

विहान हिंदुस्तान न्यूज

म.प्र. प्रदेश के हरदा जिले में आज भीषण अग्निकांड हो गया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 74 से ज्यादा गंभीर घायल हुए हैं। संभव है मौत का आंकड़ा बढ़ भी जाए। यह हादसा एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ जिसके बाद हडकंप मच गया। साल 2017 में इंदौर के रानीपुरा में पटाखें की दुकान में अग्निकांड हुआ था जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। उस समय इंदौर में संभागायुक्त संजय दुबे थे जो अब गृह विभाग में प्रमुख सचिव हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा घटना को लेकर बैठक ली जिसमें संजय दुबे भी मौजूद थे। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाने के निर्देश भी सीएम ने दिए। बताया जाता है पूरे प्रदेश में अवैध पटाखा दुकाने व फैक्ट्री बंद कराई जाएगी।

अधिकारियों से जानकारी लेते और दिशा-निर्देश देते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हरदा जिले में मगरधा रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास कुछ दूरी तक सुनाई दिया। इसके बाद फैक्ट्री में रखे पटाखें जलने लगे। यह आग आगे भी बढ़ती गई। प्रशासन ने फैक्ट्री के समीप के करीब 100 घरों को खाली करा लिया। बताया जाता है धमाकों की वजह से करीब 60 घरों को नुकसान भी पहुंचा है। सीएम ने तत्काल आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड व एंबुलैंस तथा डॉक्टर्स भेजने के आदेश दिए हैं। इंदौर और भोपाल के मेडिकल कॉलेजों से बर्न यूनिट के डॉक्टर व स्टॉफ हरदा भेजे गए हैं। नर्मदापुरम से भी 14 डॉक्टर भेजे जा रहे हैं। देवास से राहत दल भेजा गया है। यह जांच भी की जाएगी कि फैक्ट्री में आग कैसे लगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जिनके क्षेत्र में यह अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पूरे घटनाक्रम पर प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे नजर रख रहे हैं। इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में हुए घटनाक्रम के बाद तत्कालीन संभागायुक्त संजय दुबे ने ही कमान संभाली थी जिससे उन्हें ऐसे घटनाक्रम के बाद सावधानी बरतने का अच्छा-खासा अनुभव भी है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page