होली के रंग गुलाल में कवियों ने हास्य रस का किया धमाल
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240324-WA1068-1024x1024.jpg)
विहान हिंदुस्तान न्यूज
मनपसंद कला साहित्य मंच के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथि डॉ. अनुप दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र जोशी, संस्थापक अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, अध्यक्ष सुषमा शुक्ला, मनोरमा जोशी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया, तत्पश्चात श्री गणेश वंदना की गई और श्रीमती प्रभा तिवारी ने मां सरस्वति वंदना की प्रस्तुति दी।
कवियों में मुख्य डॉ. अंजुल कंसल, डॉ. रीना पाटिल, डॉ. शशिकला निगम ने अपनी होली की रचनाओं से सभी को हंसाया। नलिनी गाडगे, सुनिता अग्रवाल, गायत्री शर्मा, हेमा जैन, नीति अग्निहोत्री, रंजना शर्मा, प्रेरणा सेन्द्रे अपराजिता दास, संगीता गुप्ता, लता सेन ने फागोत्सव के गीतों पर सबको थिरकने पर मजबूर किया साथ ही निलेश पाटील, डॉ. ज्योति सिंह ने भी होली के गीतों से रंगारंग समा बांधा। आनलाइन भी कवि कार्यक्रम में शामिल हुए। बाहर के कवियों में से डॉ. मीना परिहार, बिहार से डॉ. अभिषेक कंसल, डॉ. शशिकला अवस्थी, वीणा आडवाणी (नागपुर), डॉ. दविंदर कौर (उज्जैन), दीना शाह (पुणे), मीना गोपाल त्रिपाठी (अनुपपुर), शुभा शुक्ला (रायपुर), गरीमा लखनवी (लखनऊ), मीना अग्रवाल सभी ने होली की रचनाओं से हंसाया। कार्यक्रम का समापन मालवी भोजन से हुआ। अंत में भारती दुबे ने आभार व्यक्त किया और सभी को रंगारंग होली की बधाई दी।