बधाई हो बधाई…जनसंख्या के मामले में भारत विश्व में शीर्ष पर आया, चीन को पीछे छोड़ा

विहान हिंदुस्तान न्यूज

संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व में विभिन्न देशों की जनसंख्या का आंकड़ा आज जारी कर दिया है। इस आंकड़े के अनुसार अब भारत विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। भारत की आबादी 142.86 करोड़ तक पहुंच गई है। अब तक जनसंख्या में चीन सबसे आगे था जो अब दूसरे नंबर पर आ गया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार चीन की आबादी 142.57 लाख हो गई है यानी वर्तमान में भारत में चीन की अपेक्षा करीब 29 लाख लोग ज्यादा हैं। 1950 के बाद से अब तक देखें तो यह पहली बार है जब भारत की आबादी चीन से ज्यादा निकली है।

कई लोग इस खबर को पढ़कर यह भी सोचेंगे कि भारत की आबादी विश्व में सबसे ज्यादा होने की बधाई दी जा रही है। यह बात अलग है लेकिन सही मायने में देखे तो भारत की आबादी बढ़ने के पीछे तीन बड़े कारण है जिसका उल्लेख संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी किया है। इसमें भारत में शिशु मृत्यु दर में गिरावट आई है यानी हमारे यहां एक साल से कम उम्र के बच्चों की मौत घट रही है। दूसरा पहलु देखें तो नवजात मृत्यु दर में भी कमी आई है यानी 28 दिन की उम्र तक के बच्चों की मौत भी पहले की अपेक्षा कम होने लगी है। तीसरा पहलु देखें तो अंडर-5 मोर्टेलिटी रेट कम होना है यानी पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौतों की संख्या घट रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्थ मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम की 2021-22 की रिपोर्ट बताती है भारत में शिशु मृत्यु दर, नवजात मृत्यु दर और अंडर-5 मोर्टेलिटी रेट में गिरावट आ रही है।

1980 से ही भारत से ही भारत में आई गिरावट

यह बात भी है कि भारत में साल 1980 के बाद से ही जनसंख्या में गिरावट देखी जा रही है लेकिन जो पहले जनसंख्या रही है उसके आधार पर यह बढ़ती रही। यूएनएफपीए के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीन की माने तो उन्होंने बताया हां, यह स्पष्ट नहीं है कि भारत ने चीन को कब पीछे छोड़ा है। उन्होंने बताया भारत और चीन दोनों ही देशों की तुलना करना कठिन है क्योंकि दोनों देशों के डाटा कलेक्शन में थोड़ा अंतर है।

2050 तक 166 करोड़ तक रहेंगे हम

अमेरिका की सरकार ने एक रिपोर्ट बनाई थी जिसमें भारत की आबादी को दशकों के आधार पर बताया था। रिपोर्ट के अनुसार 18वीं सदी मे भारत की आबादी 12 करोड़ रहने की बात कही थी। 1820 में भारत की आबादी 13.40 करोड़़ के आसपास बताई थी। 19वीं सदी तक भारत की आबादी 23 करोड़ होना बताई थी। 2001 में भारत की आबादी 100 करोड़ के पास पहुंचना सामने आया था। अभी भारत की आबादी 140 करोड़ के आसपास है जो 2050 तक 166 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

भारत और चीन की उम्र के हिसाब से जनसंख्या का प्रतिशत जरूर देखें

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25 प्रतिशत आबादी 0 से 14 साल के बीच है। इसके अलावा 18 फीसदी लोग 10 से 19 की उम्र के हैं। 10 से 24 साल तक के लोगों की संख्या 26 प्रतिशत है। वहीं 15 से 64 साल तक के लोगों की संख्या 68 प्रतिशत है और 65 से ऊपर के 7 प्रतिशत लोग हैं। चीन की बात करें तो 0 से 14 साल के बीच 17 प्रतिशत, 10 से 19 के बीच 12 प्रतिशत, 10 से 24 साल 18 प्रतिशत, 15 से 64 साल 69 प्रतिशत और 65 से ऊपर के लोगों की संख्या 14 प्रतिशत है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page