अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 6 जवान शहीद

विहान हिंदुस्तान न्यूज

अमरनाथ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहे आईटीबीपी के जवानों को वापस ला रही एक बस नदी में गिर गई। इस बस में 37 आईटीबीपी व 2 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। इनमें से 6 जवानों के शहीद होने की जानकारी आ रही है। यह बस चंदनवाड़ी के समीप नदी में गिरी। एक्सीडेंट के पीछे बस के ब्रेक फेल होने की बात आ रही है।

मंगलवार को चंदनवाड़ी से पहलगाम लौट रही बस एकाएक नदी में गिर गई। बस के नदी ​में गिरते ही आसपास के गांवों से लोग बचाव कार्य में जुट गए। सेना के जवान भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। चंदनवाड़ी से पहलगाम की दूरी करीब 16 किलोमीटर है। कुछ घायल जवानों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। खबर लिखी जाने तक सभी जवानों को बाहर निकाल लिए जाने की बात सामने आ रही है। अमरनाथ यात्रा हाल ही में समाप्त हुई जिसके बाद ड्यूटी पर लगे जवानों को अपने स्थान पर भेजा जा रहा था। विशेषज्ञों का मानना है बस की दुर्घटना के पीछे कोई आतंकी वारदात नहीं है, यह सिर्फ हादसा है। 6 जवानों के शहीद होने की जानकारी आ रही है जबकि दो गंभीर घायल हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page