जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड 7.72 लाख मतदाता जोड़े गए

विहान हिंदुस्तान न्यूज

जम्मू-कश्मीर में फिर एक बार सियासत गर्म होने जा रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आज राज्य की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि इसमें 7.72 लाख मतदाता जोड़े गए जो अब तक का इस राज्य का रिकॉर्ड है। हालांकि विपक्ष इतने नाम जोड़े जाने का विरोध ही कर रहा है।

मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। यहां फरवरी-मार्च तक चुनाव कराए जा सकते हैं। मतदाता सूची का जो प्रकाशन किया गया उसमें काफी नाम उन लोगों के हैं जो बाहर से आकर इस राज्य में काफी समय से काम कर रहे हैं। बड़ा वर्ग वह है जो कश्मीर घाटी में कई पीढि़यों से निवास तो कर रहा था लेकिन उसे राज्य की नागरिकता नहीं मिली थी। 7.72 लाख वोटरों के नाम जोड़े जाने के बाद अब राज्य में 83,59,771 मतदाता हो गए हैं। इसमें 42,91,687 पुरुष तो 40,67,900 महिलाएं हैं। थर्ड जेंडर के 184 नागरिक शामिल हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page