बधाई इंदौर : वर्ल्ड वाटर अवार्ड के लिए चुना गया हमारा शहर

मुनीष शर्मा, विहान हिंदुस्तान न्यूज

स्वच्छता में हर बार नंबर वन पर आने वाले इंदौर को एक और अवार्ड मिला है। यह अवार्ड वर्ल्ड वाटर अवार्ड है जिसे इंदौर को नवाचार करने के लिए दिया गया। यह नवाचार रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर दिया गया है। इस अवार्ड को लेकर आज सुबह ही नगर निगम को जानकारी मिली है।

इंदौर शहर में नगर निगम के माध्यम से पिछले साल जबरदस्त काम हुआ। यह काम रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर किया गया। इसमें एक लाख से ज्यादा मकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए। नागरथ चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर नगर निगम की टीम ने यह काम किया। इसमें मोयरा सरिया से जुड़े प्रबंधन की विशेष भूमिका रही जिन्होंने फिल्टर व अन्य कुछ वस्तुएं अपनी तरफ से मुफ्त में उपलब्ध कराई थी। वर्ल्ड वाटर अवार्ड के लिए नगर निगम को सुबह ही जलशक्ति मंत्रालय की तरफ से मेल मिला। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने नागरथ चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रोजेक्ट हेड सुरेश एम.जी. व नगर निगम के उपयंत्री आर.एस. देवड़ा को अवार्ड लेने के लिए दिल्ली भेजना तय किया है। निगमायुक्त के खुद इस अवार्ड को लेने जाने के बजाय इस प्रोजेक्ट में सराहनीय कार्य करने वालों को भेजने की काफी तारीफ हो रही है। ये दोनों कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे दिल्ली की जे.पी. वसंत होटल में अवार्ड दिया जाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत हैं। यह अवार्ड यूनेस्को की भागीदारी से जलशक्ति मंत्रालय देता है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page