जनता द्वारा भेंट की गई जीप में निकलेगी नंदू भैया की कलश यात्रा, सीएम भी रहेंगे शामिल
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG-20210316-WA0018-1024x682.jpg)
स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) की अस्थि कलश यात्रा 20 मार्च को उनके पैतृक गांव शाहपुर से निकलेगी जो ओंकारेश्वर तक जाएगी। इस कलश यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित राज्य के कई मंत्री व सांसद भी शामिल होंगे। यह कलश यात्रा उनकी उसी जीप में निकलेगी जो वर्ष १990 में जनता ने उन्हें भेंट की थी। इसे लोकशक्ति नाम दिया गया था।
कलश यात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे शाहपुर से होगी जो सुबह 8 बजे बुरहानपुर पहुंचेगी। इसके बाद असीरगढ़, बोरगांव होते हुए सुबह १0 बजे खंडवा पहुंचेगी। खंडवा में करीब एक घंटा यह कलश यात्रा घुमाई जाएगी ताकि क्षेत्र के लोग दर्शन कर सके। यहां से छेगांव माखन, देशगांव, सनावद होते हुए दोपहर 3 बजे पहुंचेगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शाम 4 बजे पहुंचेंगे।