गांजे से भरी कार दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे जुलूस पर चढ़ाई, 4 की मौत
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2021/10/jashpur.jpg)
विहान हिंदुस्तान न्यूज
छत्तीसगढ़ के जशपुर में दशहरे के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार गांजे से भरी थी और तेज रफ्तार में थी। सामने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस आ गया तो कार चालक ने लोगों पर कार चढ़ा दी जिससे मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव हो गया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।
लोगों ने बताया जुलूस जब निकल रहा था तब सड़क का कुछ हिस्सा खाली था। कार चालक को न जाने क्या सूझी उसने कार लोगों पर चढ़ा दी। यह उसने जानबूझकर किया या कार से उसका नियंत्रण हट गया इस बारे में जानकारी नहीं मिली। ऐसा भी नहीं की कार वहीं रूक गई हो। लोगों को कुचलते हुए यह कार चालक आगे बढ़ गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने कार का पीछा किया और घटना स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर जाकर कार को पकड़ा। अंदर गांजा भरा हुआ था। हालांकि कुछ लोगों ने कार में आग लगा दी है। पुलिस के मुताबिक कार में दो लोग थे जो मध्यप्रदेश के सिंगरौली के निवासी हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।