अब सिख लड़की पाकिस्तानी प्रेमी के लिए सीमा पार कर गई, अपना लिया इस्लाम धर्म

विहान हिंदुस्तान न्यूज

भारत की अंजू अपने प्यार की खातिर सीमा पार करके पाकिस्तान चली गई थी जिसके काफी चर्चे हुए थे। चर्चे तो पाकिस्तान से गुपचुप भारत पहुंची सीमा हैदर के भी हैं जो अभी तक भारत में ही है। अब नया मामला पंजाब की एक सिख युवती का सामने आया है जो अपने पाकिस्तानी प्रेमी के लिए न सिर्फ सीमा पार चली गई बल्कि इस्लाम धर्म अपनाकर उससे निकाह भी कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार 36 साल की जसप्रीत कौर को पाकिस्तान के अर्सलान से प्यार हो गया। अर्सलान पाकिस्तान के गुजरांवाला क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जाता है सोशल मीडिया के जरिए ही जसप्रीत और अर्सलान मिले और फिर उन्हें प्यार हो गया। जसप्रीत ने तीर्थयात्रियों के लिए जारी किए जाने वाले पर्यटक वीजा पर पाकिस्तान जाना तय किया। जसप्रीत का पासपोर्ट म्यूनिख से जारी हुआ है। वह 16 जनवरी 2024 को पाकिस्तान पहुंचीं और फिर अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। यहां पहले इस्लाम धर्म अपनाकर जसप्रीत ने अपना नाम जैनब कर लिया। बाद में अपने प्रेमी से निकाह रचा लिया। जसप्रीत के पास 15 अप्रैल 2024 तक का वीजा है। जसप्रीत और अर्सलान के निकाह का वीडियों जब वायरल हुआ तब यह खबर सामने आई।

इससे पहले बीते साल जुलाई में पाकिस्तान गई अंजू नवंबर माह में वापस स्वदेश लौट आई थी। अंजू राजस्थान की रहने वाली है और वाघा बार्डर के जरिए ही पाकिस्तान गई थी। उसने वहां नसरुल्ला से निकाह किया था। अंजू ने भी धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया था। उसने अपना नाम फातिमा रखा था। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने सनातन धर्म अपना लिया था और वह अभी भी भारत में ही रह रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page