जयंत पाल ने एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

विहान हिंदुस्तान न्यूज

कजाकिस्तान में आयोजित हुई एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में म.प्र. के खिलाड़ी जयंत पाल ने देश का नाम ऊंचा किया है। जयंत ने 47 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। जयंत के पिता अन्नू भी कुश्ती के क्षेत्र में काफी ख्याति हासिल कर चुके हैं।

हाल ही में एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप कजाकिस्तान के अस्थाना में आयोजित हुई। इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जयंत पाल ने कांस्य पदक हासिल किया। जयंत ने टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। ग्रेपलिंग खेल भी कुश्ती से मिलता-जुलता खेल है। ग्रेपलिंग खेल के बारे में आपको बता दे यह नॉन ओलिंपिक खेल है। यह कुश्ती से मिलता-जुलता खेल तो है लेकिन इसमें विपक्षी खिलाड़ी को चित नहीं किया जाता बल्कि कमर से पकड़कर लॉक लगाकर जीत हासिल की जाती है। जयंत पाल धार जिले से आते हैं हालांकि उनके पिता अन्नू ने इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में रहते हुए काफी कुश्तियां लड़ी।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page