भविष्यवाणी जुलाई 2021…हर क्षेत्र में चुनौतियां बरकरार रहेंगी..माह के अंत तक मालवा में अच्छी बारिश के योग

शनि के मकर राशि व मंगल के कर्क राशि में होने से बना समसप्तक योग इस माह 20 जुलाई को मंगल के सिंह राशि में जाने से समाप्त हो जाएगा। 20 जुलाई तक इस योग के फलस्वरूप देश में राजनीतिक, सामाजिक स्तर

पंडित राजेश चौबे  9826149010

पर तनाव देखा जा सकता है। प्रकृति का असुंतलन भी जारी रहेगा। इसके फलस्वरूप कहीं वर्षा अधिक तो कहीं एकदम कम हो सकती है। हर क्षेत्र में असमंजस की स्थिति देखी जा सकती है। इस योग के फलस्वरूप दुनियाभर में बहुत अधिक ठंड या गर्मी पड़ने के रेकॉर्ड बन सकते हैं। राष्ट्राध्यक्षों के बीच भी तनाव देखा जा सकता है। आतंकवाद परेशान कर सकता है।
मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्रों इंदौर, उज्जैन, रतलाम आदि में मंगल को शनि द्वारा देखे जाने से जो मंगल की शक्ति घटी हुई है उसके कारण एक जैसी मानसूनी वर्षा का अभाव देखा जा रहा है। 10 जुलाई के बाद यह स्थिति न रहे जिसके फलस्वरूप इस माह के अंत तक मालवा क्षेत्र में व्यापक रूप से अच्छी मानसूनी वर्षा हो सकती है।
16 जुलाई से शनि सूर्य जब मकर, कर्क राशि में आमने-सामने होंगे तो इसके कारण प्रसिद्ध व गणमान्य लोगों में टकराव बढ़ सकते हैं। मजदूर, किसान, गरीब ज्यादा रूष्ट होकर सरकार को चुनौती दे सकते हैं। हर तरफ धार्मिकता, जातियता का जहर घोलने का राजनीतिज्ञ व अराजकता फैलाने वाले लोग कोशिश कर सकते हैं। बड़े फिल्मी सितारों पर संकट आ सकता है। राजनीतिक दुराव के कारण देश के कई राज्यों में राजनीतिक उठापटक हो सकती है। महंगाई के उफान से जनता खिन्न रह सकती है। पेट्रोल-डीजल के रेट नए कीर्तिमान की ओर बढ़ सकते हैं।
कोरोना की चुनौतियां इस माह भी दुनिया को परेशान कर सकती है। जनता को अभी कोरोना से मुक्ति के भ्रम से दूर रहना चाहिए। 

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page